
A | टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल ने हाल ही में अपने साल के एक और बड़े इवेंट की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। इस बार सितंबर में होने वाले इस लॉन्च इवेंट का नाम Awe Dropping है जो 9 सितंबर को होगा। टेक दिग्गज इस दिन iPhone 17 सीरीज पेश कर सकता है। हालांकि इस बार लाइनअप में एक बेस, एक प्रो और एक प्रो मैक्स वेरिएंट तो होगा कि लेकिन इसके साथ एक नया चौथा Air मॉडल भी लॉन्च होने की संभावना है।,रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये अब तक का सबसे पतला आईफोन होने वाला है। हालांकि ये डिवाइस किस नाम से लॉन्च होगा इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा चर्चा चल रही है। कुछ का कहना है कि ये सबसे पतला आईफोन, iPhone 17 Air के नाम से आ सकता है, जबकि कुछ का कहना है कि ये iPhone 17 Slim के नाम से पेश किया जा सकता है। कंपनी ने अभी तक इसका कोई नाम कन्फर्म नहीं किया है। हालांकि एक एसेसरीज मैन्युफैक्चरर ने बात की जानकारी दी है कि ये डिवाइस iPhone 17 Slim नहीं बल्कि iPhone 17 Air होने वाला है।,कुछ अन्य रिपोर्ट्स से भी पता चलता है कि एप्पल का सबसे पतला iPhone 17 मॉडल 'स्लिम' नहीं, बल्कि 'एयर' नाम से आ सकता है। X यूजर @FrigidJW द्वारा शेयर की गई एक फोटो से पता चलता है कि आने वाली iPhone 17 सीरीज में iPhone 17 Air वेरिएंट पेश होगा। ऐसा लगता है कि यह लिस्ट मैन्युफैक्चरर, सप्लायर और रिटेलर द्वारा एक्सेसरीज ऑर्डर को ट्रैक और मैनेज करने के लिए बनाई गई है। ,दरअसल कई रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि iPhone 17 Air काफी ज्यादा पतला होने वाला है जिसकी मोटाई सिर्फ 5.5 मिमी हो सकती है। इसके बेस मॉडल की कीमत 949 डॉलर यानी लगभग 83,000 रुपये होने की उम्मीद है। कंपनी इस डिवाइस को ब्लैक, लाइट ब्लू, लाइट गोल्ड और व्हाइट कलर में पेश कर सकती है। साथ ही इस डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट और 6.6-इंच का प्रोमोशन डिस्प्ले मिल सकता है। साथ ही इस फोन में A19 प्रो चिपसेट और और 3,000mAh की बैटरी मिल सकती है। ,यह भी पढ़ें- iPhone 17 सीरीज लॉन्च होते ही डिस्कंटीन्यू हो सकते हैं ये 7 एप्पल प्रोडक्ट्स, देखें पूरी लिस्ट。 जॉब डेस्क, नई दिल्ली: पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक पावर ग्रिड की ओर से फील्ड इंजीनियर और फील्ड सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती की जाएगी। बता दें, फील्ड इंजीनियर और फील्ड सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए कुल 1543 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 17 सितंबर, 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।,फील्ड इंजीनियर और फील्ड सुपरवाइजर के पद पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक और बीएससी इंजीनियरिंग में 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक पूरी की हो। साथ ही उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।,फील्ड इंजीनियर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 30,000 रुपये से लेकर रुपये 1,20,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे। साथ फील्ड सुपरवाइजर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 23,000 रुपये से लेकर 1,05,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।,उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 29 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।,उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से टेक्निकल, अंग्रेजी, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और सामान्य जागरूकता विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा। साथ ही परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं किया गया है।,यह भी पढ़ें: UPPSC TGT Recruitment 2025: आवेदन की लास्ट डेट कल, यहां देखें आवेदन करने का आसान तरीका。
Current article:http://4okuip.gamajionghuanmuniuzhuanguchu.cyou/list_z0v5ls/3bv1.html
Published on:00:06:06